सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिंस के साथ बनायी जोड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2015 7:36 PM
नयी दिल्ली : भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मौजूदा सत्र में चीनी ताइपे की खिलाड़ी सीह सू वेई के साथ सिर्फ चार टूर्नामेंट में खेलने के बाद उनके साथ जोडी तोडते हुए डब्ल्यूटीए सर्किट में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ जोडी बनाने का फैसला किया है. चार […]
नयी दिल्ली : भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मौजूदा सत्र में चीनी ताइपे की खिलाड़ी सीह सू वेई के साथ सिर्फ चार टूर्नामेंट में खेलने के बाद उनके साथ जोडी तोडते हुए डब्ल्यूटीए सर्किट में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ जोडी बनाने का फैसला किया है.
चार टूर्नामेंट में से दो में सानिया और सीह की जोडी दूसरे दौर (दुबई और ऑस्ट्रेलियाई ओपन) में बाहर हो गई जबकि ब्रिसबेन में सेमीफाइनल में पहुंची और दोहा में पिछले हफ्ते उप विजेता रही. दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाडी सानिया ने कहा, जनवरी से हम जिन पांच टूर्नामेंट में खेले उनमें सीह के साथ मेरे नतीजे काफी असाधारण नहीं रहे.
सानिया ने कहाएडवांटेज कोर्ट पर खेलते हुए सहज महसूस नहीं कर रही थी और लग रहा था कि वह सामंजस्य बैठाने के लिए संघर्ष कर रही है. मैंने दोहा में बैकहैंड साइड में खेलने की कोशिश की और हम फाइनल में भी पहुंचे लेकिन मुझे लगता है कि जब हम दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलेंगे तो मैं एडवांटेज कोर्ट से अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेल सकती.
उन्होंने कहा, मैं अब हिंगिस के साथ जोडी बनाउंगी जो सर्किट पर सबसे अनुभवी खिलाडियों में शामिल हैं और एडवांटेज कोर्ट की विशेषज्ञ भी हैं. वर्ष 2013 में युगल मुकाबले खेलने के लिए संन्यास से वापसी करने वाली हिंगिस की मौजूदा विश्व रैंकिंग सात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










