एडिलेड टेस्ट के बाद क्रिकेट कैरियर खत्म होने की आशंका से डर गये थे माइकल क्लार्क
Updated at : 13 Feb 2015 1:55 PM (IST)
विज्ञापन

सिडनी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गये टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क इस बात से डर गये थे कि उनका क्रिकेट कैरियर खत्म हो जायेगा.माइकल क्लार्क कल चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विश्व कप मैच में नहीं […]
विज्ञापन
सिडनी : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गये टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क इस बात से डर गये थे कि उनका क्रिकेट कैरियर खत्म हो जायेगा.माइकल क्लार्क कल चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले विश्व कप मैच में नहीं खेल पायेंगे.
सिडनी डेली टेलीग्राफ ने क्लार्क के हवाले से कहा, जब स्कैन में (भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के अंतिम दिन) पुष्टि हुई कि मेरी हैमस्ट्रिंग मंे चोट लगी है तो मुझे लगा कि शायद मैंने अपना अंतिम क्रिकेट मैच खेल लिया है. उन्होंने कहा, छह महीने में चौथी बार मेरी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. क्लार्क ने कहा, मैंने अपने छोटे भाई (फिलिप ह्यूज) की याद में टेस्ट जीतने के दौरान उस मैच में शतक बनाया था. उन्होंने कहा, अगर वह अंत होता तो मुझे लगता है कि मुझे कोई खेद नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




