ePaper

बीसीसीआई की बहु प्रतीक्षित वार्षिक आम बैठक दो मार्च को

Updated at : 08 Feb 2015 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई की बहु प्रतीक्षित वार्षिक आम बैठक दो मार्च को

चेन्नई :आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग मामले के कारण कई बार स्थगित की गयी बीसीसीआई की बहु प्रतीक्षित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) अब दो मार्च को यहां होगी जिससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कामकाज को लेकर बनी अनिश्चितता की स्थिति भी समाप्त होने की संभावना है. यह फैसला बोर्ड की आज यहां कार्यकारिणी की आपात बैठक में […]

विज्ञापन

चेन्नई :आईपीएल स्‍पॉट फिक्सिंग मामले के कारण कई बार स्थगित की गयी बीसीसीआई की बहु प्रतीक्षित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) अब दो मार्च को यहां होगी जिससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कामकाज को लेकर बनी अनिश्चितता की स्थिति भी समाप्त होने की संभावना है. यह फैसला बोर्ड की आज यहां कार्यकारिणी की आपात बैठक में किया गया जिसमें दरकिनार कर दिये गये एन श्रीनिवासन ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के अध्यक्ष के रुप में हिस्सा लिया.

समिति ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर चर्चा की और कानूनी सलाह के अनुसार काम करने का निर्णय किया. इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटरों के लिये मासिक मानद राशि भी 50 प्रतिशत बढाने का फैसला किया गया. यह अधिकतम 50 हजार रुपये होगी और इस साल जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी.

बीसीसीआई ने बैठक बाद जारी बयान में कहा, बीसीसीआई की कार्यकारिणी की आपात बैठक आज चेन्नई में हुई जिसमें बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक दो मार्च 2015 को सुबह साढे नौ बजे चेन्नई में करने का फैसला किया गया. यह बैठक उच्चतम न्यायालय के 22 जनवरी के फैसले को देखते हुए बुलायी गयी थी. न्यायालय ने अपने फैसले में साफ किया था कि बीसीसीआई को छह सप्ताह के अंदर अपनी एजीएम और चुनाव कराने होंगे.

बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष श्रीनिवासन को भी उच्चतम न्यायालय ने साफ कहा है कि जब तक वह इंडिया सीमेंट के स्वामित्व वाले चेन्नई सुपरकिंग्स से खुद को अलग नहीं करते हैं तब तक वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड सकते हैं. आज की बैठक में विशेषकर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर चर्चा की गयी जिसमें बोर्ड की स्वायत्ता पर सवाल उठाये गये थे.

सदस्यों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की क्योंकि बोर्ड की स्वायत्ता समाप्त होने पर कई तरह की जटिलताएं पैदा होंगी जिनमें बोर्ड की विदेशी मुद्रा से लेनदेन के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक से जुडे मसले भी हैं. यह बैठक केवल आधे घंटे तक चली और मुख्य विषय के अलावा इसमें पूर्व खिलाडियों की मानद राशि बढाने पर चर्चा हुई. यह भी पता चला है कि यदि श्रीनिवासन चुनाव नहीं लडने का फैसला करते हैं तो अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव उनका स्थान पर ले सकते हैं.

यदि चुनाव होते हैं तो पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर यादव निर्विरोध अध्यक्ष बन सकते हैं. यह भी पता चला है कि श्रीनिवासन ने बोर्ड के सदस्यों को सूचित किया कि सीएसके को नई कंपनी के सुपुर्द किया जा रहा है. बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में इंडिया सीमेंट्स ने कहा कि उसने सीएसके फ्रेंचाइजी को चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लि. को हस्तांतरित करने के लिये जरुरी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola