ePaper

पिता बनने पर कोहली ने दी धौनी को बधाई

Updated at : 07 Feb 2015 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
पिता बनने पर कोहली ने दी धौनी को बधाई

नयी दिल्ली : कैप्टन कूल के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है. उनकी पत्नी साक्षी ने यहां एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया. इस 33 वर्षीय क्रिकेटर की यह पहली संतान है. उनकी बेटी का यहां फोर्टिस अस्पताल में जन्म हुआ. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 3.7 किग्रा है. ट्विटर पर उनके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कैप्टन कूल के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है. उनकी पत्नी साक्षी ने यहां एक निजी अस्पताल में लड़की को जन्म दिया. इस 33 वर्षीय क्रिकेटर की यह पहली संतान है. उनकी बेटी का यहां फोर्टिस अस्पताल में जन्म हुआ. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे का वजन 3.7 किग्रा है.

ट्विटर पर उनके दोस्त और टीम इंडिया के पिंच हिटर विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी है. कोहली ने ट्विटर पर लिखा है बधाई हो धौनी भाई यह सचमुच बहुत अच्छी खबर है. पिता के रूप में नयी पारी की शुरूआत करने के लिए बहुत बहुत बधाई. साक्षी को भी बधाई. भगवान तुमलोगों पर अपनी कृपा बनाये रखे.

गौरतलब है कि धौनी चार जुलाई 2010 को अपनी बचपन की मित्र साक्षी सिंह रावत से परिणय सूत्र में बंधे थे. उनकी पत्नी रांची में ही रहतीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola