पीसीबी ने बीसीबी से कहा, राजस्व साझा करो या दौरा रद्द होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2015 4:14 AM
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सैद्वांतिक तौर पर फैसला कर लिया है यदि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अप्रैल-मई में दो टेस्ट मैच, तीन वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिये उसे राजस्व का हिस्सा देने से इन्कार करता है तो वह इस दौरे को रद्द कर देगा. आधिकारिक सूत्रों ने कहा, […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सैद्वांतिक तौर पर फैसला कर लिया है यदि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अप्रैल-मई में दो टेस्ट मैच, तीन वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिये उसे राजस्व का हिस्सा देने से इन्कार करता है तो वह इस दौरे को रद्द कर देगा.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘हम अपनी जेब से पैसा खर्च करके टीम को बांग्लादेश नहीं भेजना चाहते हैं.’ दोनों बोर्डों के बीच इस श्रृंखला का कार्यक्रम तय होने के बाद से ही राजस्व साझा करने को लेकर तनातनी बनी हुई है. पाकिस्तान अपनी टीम बांग्लादेश भेजने के लिये 50 प्रतिशत हिस्सा मांग रहा है.
पाकिस्तान का कहना है कि बांग्लादेश 2012 में पाकिस्तान दौरे पर नहीं आया था और इसलिए आगामी श्रृंखला को पाकिस्तान की घरेलू श्रृंखला के रूप में भी देखा जाना चाहिए.
बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने हालांकि साफ किया कि वे पीसीबी को टीम भेजने पर होने वाले खर्चों की भरपायी के लिये कुछ धनराशि देने पर विचार कर सकते हैं लेकिन वे श्रृंखला से होने वाली कमाई को साझा करने की पेशकश नहीं करेंगे. सूत्र ने कहा, ‘यह जटिल स्थिति है क्योंकि दोनों बोर्डों के बीच 2011 से बहुत अच्छे रिश्ते नहीं हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










