कुछ इस तरह से अभ्यास कर रहे हैं क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 6:26 PM
ब्रिसबेन : विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस साबित करने के लिये जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आज नेट पर बेसबॉल के बल्ले से अभ्यास किया. एलेन बार्डर मैदान पर लंबे नेट अभ्यास के दौरान क्लार्क ने जमकर बल्लेबाजी की. ऑस्ट्रेलिया को कल बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलना है. ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन […]
ब्रिसबेन : विश्व कप से पहले अपनी फिटनेस साबित करने के लिये जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आज नेट पर बेसबॉल के बल्ले से अभ्यास किया. एलेन बार्डर मैदान पर लंबे नेट अभ्यास के दौरान क्लार्क ने जमकर बल्लेबाजी की. ऑस्ट्रेलिया को कल बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलना है.
ऑस्ट्रेलियाई कोच डेरेन लीमैन का मानना है कि क्लार्क ही विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे. उन्होंने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा , हमें पता है कि वह वापसी के लिये तैयार हैं और हम चाहते हैं कि वह खेले. वह टीम का कप्तान है और विश्व कप में भी कप्तानी करेगा. अगले दो मैच खेलने के बाद वह पूरी तरह तैयार हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










