स्मिथ की कप्तानी में खेलने को तैयार : क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2015 4:04 PM
सिडनी : हैमस्ट्रिंग चोट के बाद फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप कप्तान माइकल क्लार्क ने आज कहा कि वह युवा स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में खेलने को तैयार हैं. ऐसी खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के अधिकांश सदस्य स्मिथ को ही वनडे में स्थायी कप्तान बनाये जाने के पक्ष […]
सिडनी : हैमस्ट्रिंग चोट के बाद फिटनेस हासिल करने की कोशिश में जुटे ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप कप्तान माइकल क्लार्क ने आज कहा कि वह युवा स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में खेलने को तैयार हैं. ऐसी खबरें हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के अधिकांश सदस्य स्मिथ को ही वनडे में स्थायी कप्तान बनाये जाने के पक्ष में हैं.
क्लार्क ने ट्रिपल एम रेडियो से कहा , मुझे स्मिथ की कप्तानी में खेलने में कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा , मैं स्मिथ की स्थिति महसूस कर सकता हूं क्योंकि मीडिया जब पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की कप्तानी के पीछे पडा था तो मुझे उनके वारिस के रुप में देखा जा रहा था. मेरे और स्मिथ के बीच कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है. हम लंबे समय से दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










