क्लार्क के बिना विश्व कप नहीं जीत सकता ऑस्ट्रेलिया : शेन वार्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2015 12:02 PM
मेलबर्न : महान स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि चार बार का चैम्पियन आस्ट्रेलिया माइकल क्लार्क के बिना क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत सकता. क्लार्क ने सिडनी क्रिकेट क्लब के साथ वापसी मैच में 51 रन बनाये. दिसंबर में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद उनका आपरेशन हुआ था. भारत के खिलाफ वह एडीलेड में पहले […]
मेलबर्न : महान स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि चार बार का चैम्पियन आस्ट्रेलिया माइकल क्लार्क के बिना क्रिकेट विश्व कप नहीं जीत सकता. क्लार्क ने सिडनी क्रिकेट क्लब के साथ वापसी मैच में 51 रन बनाये. दिसंबर में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद उनका आपरेशन हुआ था.
भारत के खिलाफ वह एडीलेड में पहले टेस्ट के बाद नहीं खेल सके और उनकी जगह स्टीवन स्मिथ ने कप्तानी की. वार्न ने स्काय स्पोर्ट्स से कहा,’ मुझे नहीं लगता कि आस्ट्रेलिया क्लार्क के बिना विश्व कप जीत सकता है.’
उन्होंने आगे कहा कि,’ आस्ट्रेलिया 12 महीने पहले खराब स्थिति में था लेकिन उनकी कप्तानी में उसने 5.0 से एशेज श्रृंखला जीती और दक्षिण अफ्रीका को उसकी धरती पर हराया. हम सभी क्लार्क की कप्तानी के मुरीद है और चाहते हैं कि पहले ही मैच से वह खेले.’
वार्न ने कहा कि अगर क्लार्क फिट होते हैं तो वह जार्ज बेली को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करना चाहेंगे. उन्होंने कहा,’ जार्ज बेली को अच्छे गेंदबाज आराम से परेशान कर सकते हैं. अगर क्लार्क फिट है तो मैं उन्हें बाहर करना चाहूंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










