टीम के खिलाडियों से नहीं है कोई अनबन : माइकल क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2015 2:25 PM
सिडनी : विश्व कप से पहले फिटनेस के लिए संघर्ष कर रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आज साथी खिलाडियों के साथ किसी प्रकार की अनबन की अटकलों को खारिज कर दिया. क्रिकेट मैच में आज खेल के मैदान पर वापसी करने बाद क्लार्क ने कहा कि साढे छह हफ्ते हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने […]
सिडनी : विश्व कप से पहले फिटनेस के लिए संघर्ष कर रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आज साथी खिलाडियों के साथ किसी प्रकार की अनबन की अटकलों को खारिज कर दिया. क्रिकेट मैच में आज खेल के मैदान पर वापसी करने बाद क्लार्क ने कहा कि साढे छह हफ्ते हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने की वजह से उनके और टीम के बाकी खिलाडियों के बीच किसी प्रकार की दरार नहीं है.
क्लार्क ने कहा, ‘मेरे लिए ऐसा निश्चित तौर पर नहीं है, हो सकता है कि ऐसा कुछ लोगों के लिए हो और मैं अपने साथी खिलाडियों या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कर्मचारियों की बात नहीं कर रहा हूं.’ हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट की वजह से क्लार्क को दिसंबर में भारत के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच के बाद टेस्ट श्रृंखला से हटना पडा था और उनकी जगह स्टीव स्मिथ ने बाकी तीन मैचों में टीम की कमान संभाली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










