''तीन अच्छे दिन'' और बन सकता है भारत विश्व विजेता : द्रविड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2015 8:44 PM
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम को प्रतिष्ठित क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए ‘तीन अच्छे दिन’ चाहिए. आज यहां पहले टीसीएम खेल व्याख्यान के दौरान द्रविड ने कहा, प्रारुप ऐसा है कि सभी शीर्ष टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी. इसके बाद आपको विश्व […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम को प्रतिष्ठित क्रिकेट विश्व कप जीतने के लिए ‘तीन अच्छे दिन’ चाहिए. आज यहां पहले टीसीएम खेल व्याख्यान के दौरान द्रविड ने कहा, प्रारुप ऐसा है कि सभी शीर्ष टीमें क्वार्टर फाइनल खेलेंगी. इसके बाद आपको विश्व कप जीतने के लिए तीन अच्छे दिन चाहिए. हमारे पास विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी हैं जो अकेले मैच जिता सकते हैं.
उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कर रहा हूं कि यह आसान होगा. यह बेहद मुश्किल होगा लेकिन हम व्यक्तिगत प्रदर्शन को लेकर भाग्यशाली हो सकते हैं और विश्व कप जीत सकते हैं. द्रविड ने जब यह पूछा गया कि भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच कब जीतेगा तो उन्होंने कहा, मैं भी यह जानना चाहता हूं कि वे कब जीतेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










