क्या सिडनी टेस्ट में राहुल द्रविड का रिकार्ड तोड़ पायेंगे कोहली ?

सिडनी : महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद टीम के नये कप्तान विराट कोहली के लिए नया साल बहुत कुछ खास हो सकता है. सबसे पहले तो वह सिडनी मैदान से टेस्ट क्रिकेट के लिए रेगुलर कप्तानी करेंगे. दूसरा खास और अहम खुशी की बात है कि वह […]
सिडनी : महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद टीम के नये कप्तान विराट कोहली के लिए नया साल बहुत कुछ खास हो सकता है. सबसे पहले तो वह सिडनी मैदान से टेस्ट क्रिकेट के लिए रेगुलर कप्तानी करेंगे. दूसरा खास और अहम खुशी की बात है कि वह पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के रिकार्ड को तोड़ सकते हैं.
भारतीय टीम के नये कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में जब सिडनी ग्राउंड में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य होगा राहुल द्रविड का रिकार्ड तोड़कर नंबर वन खिलाड़ी बनने का. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकार्ड राहुल द्रविड के नाम है.
द्रविड ने एक सीरीज में कंगारुओं के खिलाफ 619 रन बनाया है. फिलहाल कोहली मौजूदा टेस्ट मैच में तीन मैचों में 499 रन बना लिया है. राहुल द्रविड से मात्र 121 पर पीछे हैं. अगर दोनों पारियों में वह इस आंकड़ें को छू लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




