युवराज सिंह का धमाका, रणजी ट्रॉफी में जमाया लगातार तीसरा शतक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2014 7:13 PM
राजकोट : टीम इंडिया से बाहर चल रहे बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी मैच में लगातार तीसरा शतक जड़ा है. युवराज सिंह ने अपनी पारी से विरोधियों को करारा जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने विश्व कप के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने को भी गलत साबित कर […]
राजकोट : टीम इंडिया से बाहर चल रहे बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी मैच में लगातार तीसरा शतक जड़ा है. युवराज सिंह ने अपनी पारी से विरोधियों को करारा जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने विश्व कप के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने को भी गलत साबित कर दिया है.
युवराज सिंह ने अपने सहयोगी मनदीप सिंह के साथ बडी शतकीय साझेदारी की है. आज गुरकीरत सिंह के नाबाद सैकडे की मदद से पंजाब ने आज यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ दूसरे दिन भी अपना दबदबा बरकरार रखते हुए अपनी पहली पारी सात विकेट पर 659 रन पर समाप्त घोषित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










