रणजी ट्रॉफी : वीरेंद्र सहवाग ने जड़ा शानदार शतक, विरोधियों को दिया करारा जवाब

नयी दिल्ली : विश्व कप 2015 से बाहर किये गये खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का बल्ला अंतत: अपना मुंह खोल दिया है. सहवाग ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी मैच में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है. वीरेंद्र सहवाग अपने होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला मैदान में खेलते हुए 148 गेंद में 105 रनों की पारी […]
नयी दिल्ली : विश्व कप 2015 से बाहर किये गये खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का बल्ला अंतत: अपना मुंह खोल दिया है. सहवाग ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी मैच में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है. वीरेंद्र सहवाग अपने होम ग्राउंड फिरोज शाह कोटला मैदान में खेलते हुए 148 गेंद में 105 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने शानदार 14 चौके जड़े.
रणजी ट्रॉफी में अब-तक सहवाग का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है. पहले दो मैचों में सहवाग ने 9 और 64 रनों की पारी खेली है. लेकिन आज उन्होंने संभलकर खेलते हुए शानदार शतक लगाया है. वीरेंद्र सहवाग का यह शतक न केवल उनके कैरियर के लिए खास बल्कि उन्होंने आज के प्रदर्शन से विश्व कप चयनकर्ताओं को भी जवाब दे दिया है. ज्ञात हो कि आगामी विश्व कप 2015 के लिए विश्व कप के लिए भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग को जगह नहीं दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




