भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच की कमेंटरी करेंगे माइकल क्लार्क

मेलबर्न : चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज और टीम के रेगुलर कप्तान माइकल क्लार्क मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए चैनल नाइन की कमेंटरी टीम से जुडेंगे. इसके अलावा पूर्व टेस्ट कप्तान बिल लारी भी इस टेस्ट के साथ एक बार फिर कमेंटरी में वापसी करेंगे. हैमस्ट्रिंग […]
मेलबर्न : चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज और टीम के रेगुलर कप्तान माइकल क्लार्क मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए चैनल नाइन की कमेंटरी टीम से जुडेंगे. इसके अलावा पूर्व टेस्ट कप्तान बिल लारी भी इस टेस्ट के साथ एक बार फिर कमेंटरी में वापसी करेंगे.
हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे क्लार्क पूरे टेस्ट के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे और अपने टीम के साथियों और विरोधियों के बारे में टिप्पणी करते दिखेंगे. चैनल नाइन के क्रिकेट कार्यकारी निर्माता ब्रेड मैकनामारा ने कहा, माइकल का कमेंटरी टीम के साथ जुडना रोमांचक है. वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तानों की लंबी सूची में शामिल हो गया है जो हमारे कमेंटरी बाक्स का हिस्सा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




