रणजी ट्रॉफी : जम्मू कश्मीर ने मुंबई को हराया, उमर ने दी बधाई

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य की क्रिकेट टीम को आज 40 बार के रणजी चैंपियन मुंबई पर ग्रुप ए मैच में एतिहासिक जीत दर्ज करने के लिये बधाई दी. उमर ने यहां जारी बयान में कहा, यह जम्मू एवं कश्मीर के प्रत्येक नागरिक के लिये गर्व की बात है […]
श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य की क्रिकेट टीम को आज 40 बार के रणजी चैंपियन मुंबई पर ग्रुप ए मैच में एतिहासिक जीत दर्ज करने के लिये बधाई दी.
उमर ने यहां जारी बयान में कहा, यह जम्मू एवं कश्मीर के प्रत्येक नागरिक के लिये गर्व की बात है और इससे पता चलता है कि राज्य के युवाओं में प्रतिभा की किसी तरह की कमी नहीं है.उन्होंने कहा, मुझे कश्मीरी होने के नाते इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है और इस उपलब्धि के लिये मैं राज्य के युवाओं को बधाई देता हूं. जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम ने मुंबई को चार विकेट से हराकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी सबसे बडी जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




