ePaper

ह्यूज से मिलकर बेहतर इंसान बना: क्लार्क

Updated at : 01 Dec 2014 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
ह्यूज से मिलकर बेहतर इंसान बना: क्लार्क

मेलबर्न : फिलिप ह्यूज की मौत से टूट चुके ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने रविवार को इस बल्लेबाज को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ह्यूज उनके लिए छोटे भाई की तरह था, जिसने उन्हें बेहतर इनसान बनने में मदद की. क्लार्क ने अपने करीबी मित्र को श्रद्धांजलि दी जिसकी अगर […]

विज्ञापन
मेलबर्न : फिलिप ह्यूज की मौत से टूट चुके ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने रविवार को इस बल्लेबाज को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ह्यूज उनके लिए छोटे भाई की तरह था, जिसने उन्हें बेहतर इनसान बनने में मदद की.
क्लार्क ने अपने करीबी मित्र को श्रद्धांजलि दी जिसकी अगर इस हफ्ते की शुरुआत में सिर में बाउंसर लगने के कारण मौत नहीं होती, तो रविवार को वह 26 बरस का हो जाता. क्लार्क ने कहा, ‘मेरा कोई सगा भाई नहीं है, लेकिन मुझे फिलिप को अपना भाई कहने में गर्व महसूस होता है. मैं उससे मिलकर बेहतर इनसान बना.’ उन्होंने कहा, ‘वह दिल से एक आम इनसान था.
वह अपने काम को लेकर ईमानदार था और उसके लिए उसका काम सर्वोच्च था. यह कहना आसान है कि उसे यह गुण कहां से मिले थे. उसके परिजन जमीन से जुड़े हैं, जो पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई घटनाओं से काफी गरिमा और शिष्टता के साथ निपटे, जिसकी मैं तारीफ करता हूं.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola