होमवर्क साबित होगा टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2014 4:42 PM
अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जायेगी. इस टीम का नेतृत्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी करेंगे. टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम में धौनी के अलावा विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सुरैश रैना, रिद्धिमान साहा, नमन ओझा, आर अश्विन, कर्ण शर्मा, रवींद्र […]
अगले महीने भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जायेगी. इस टीम का नेतृत्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी करेंगे. टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम में धौनी के अलावा विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सुरैश रैना, रिद्धिमान साहा, नमन ओझा, आर अश्विन, कर्ण शर्मा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और वरुण एरोन शामिल हैं.
गौरतलब है कि चोटिल होने के कारण महेंद्र सिंह धौनी पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. नमन ओझा को सिर्फ पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है. यहां टीम इंडिया चार टेस्ट मैच और चार एकदिवसीय मैच भी खेलेगी. इस सीरिज पर क्रिकेट के जानकारों की नजरें टिकीं हैं. इसका कारण यह है कि इस सीरिज के बाद वर्ल्डकप का आयोजन होना है. इस बार वर्ल्डकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर कर रहे हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलिया दौरे को टीम इंडिया वर्ल्डकप के लिए होमवर्क के रूप में देख रही है.
भारत का इंग्लैंड दौरा जून से सितंबर तक चला था. हालांकि एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में टीम ने वापसी की और 3-1 से जीत दर्ज की. बावजूद इसके अगर हम भारतीय टीम के प्रदर्शन पर गौर करें, तो यह पायेंगे कि फास्ट पिच पर हमारे खिलाड़ी असहज हो जाते हैं.
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी चोटिल हैं, इसलिए उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े किये जा सकते हैं. हालांकि केएल राहुल जैसे युवा खिलाड़ी से टीम को काफी उम्मीदें हैं. रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी चौंकाने वाला हो सकता है. शिखर धवन भी लय में हैं. सुरैश रैना की टीम में वापसी हुई है, उनसे भी टीम को उम्मीदें हैं.
लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए होमवर्क साबित होगा. सीरिज के दौरान भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के वातावरण से तो फ्रेंडली हो ही जायेगी, वहां के गेंदबाजों और बल्लेबाजों से भी परिचित हो जायेगी, हां एक बात और पिच को भी टीम इंडिया भली-भांति समझ लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










