भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला नहीं खेलेंगे क्लार्क

सिडनी : 4 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क नहीं खेल पाएंगे. क्लार्क हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को झटका लगा है. यहां मीडिया में […]
सिडनी : 4 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क नहीं खेल पाएंगे. क्लार्क हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों को झटका लगा है.
यहां मीडिया में आयी खबरों के अनुसार 33 वर्षीय क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के एक मैच में चोटिल हो गए थे और उनकी सर्जरी किए जाने की संभावना है. टीम परफॉर्मेंस कोच पैट हॉवर्ड ने फैयरफैक्स मीडिया से कहा, हम विश्व कप और एशेज श्रृंखला पर ध्यान दे रहे हैं और अगर वह भारत के साथ टेस्ट श्रृंखला के लिए दुरुस्त होंगे तो उसमें भी खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




