साढ़े 7 बजे नहीं इतने बजे शुरू होगा आईपीएल का मैच, फाइनल मुंबई में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2020 7:01 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद ने सोमवार को फैसला किया कि लीग के मैच साढ़े सात नहीं बल्कि हमेशा की तरह रात आठ बजे से ही शुरू होंगी. कुछ पक्षधारकों की तरह से ऐसी मांग की जा रही थी. वहीं बीसीसीआई एक चैरिटी के लिये आईपीएल शुरू होने से पहले सभी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद ने सोमवार को फैसला किया कि लीग के मैच साढ़े सात नहीं बल्कि हमेशा की तरह रात आठ बजे से ही शुरू होंगी. कुछ पक्षधारकों की तरह से ऐसी मांग की जा रही थी.

वहीं बीसीसीआई एक चैरिटी के लिये आईपीएल शुरू होने से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच एक ‘आल स्टार मैच’ करायेगा. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यह भी कहा कि आईपीएल फाइनल अहमदाबाद में नहीं बल्कि मुंबई में ही होगा.

गांगुली ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, आईपीएल के रात के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पहले की तरह ही ये रात आठ बजे से शुरू होंगे. साढ़े सात बजे मैच कराने पर बात हुई, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा , इस बार सिर्फ पांच ही मैच डबल हेडर (शाम चार और रात आठ बजे से) होंगे. फाइनल मुंबई में खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola