ePaper

IND VS AUS पहला वनडे मुकाबला कल, आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ नजरें भारत की सलामी जोड़ी पर

Updated at : 13 Jan 2020 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
IND VS AUS पहला वनडे मुकाबला कल, आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ नजरें भारत की सलामी जोड़ी पर

मुंबईः भारत को मंगलवार को यहां आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का आगाज करने के लिए फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा. आस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस द्विपक्षीय […]

विज्ञापन

मुंबईः भारत को मंगलवार को यहां आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का आगाज करने के लिए फार्म में चल रहे लोकेश राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा. आस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस द्विपक्षीय श्रृंखला में निजी प्रतिद्वंद्विताएं भी देखने को मिलेगी जिसमें रोहित शर्मा बनाम डेविड वार्नर तथा विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ की जंग रोमांचक होगी.

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की मौजूदगी वाला भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण आसट्रेलियाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेने को तैयार है. दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया के पास आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और अनुभवी मिशेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज हैं जो कोहली और उनकी टीम को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

एलेक्स कैरी की आक्रामक बल्लेबाज और शानदार विकेटकीपिंग को भारत के ऋषभ पंत से चुनौती मिलेगी. टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ने वाले आस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अपनी बेहतरीन फार्म को छोटे प्रारूप में भी दोहराना चाहेंगे. भारत के लिए हालांकि सबसे बड़ी चुनौती यह चुनने की होगी कि रोहित के साथ पारी का आगाज धवन और राहुल में से कौन करेगा.

अगर मौजूदा फार्म को मानक माना जाता है तो राहुल इस दौड़ में धवन को पीछे छोड़ देंगे लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के क्रिकेट में धवन का रिकार्ड शानदार है. दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय विश्व कप में पिछले मुकाबले के दौरान धवन ने शतक जड़कर भारत की आसान जीत की नींव रखी थी. हालांकि इस मुकाबले को सात से अधिक महीने बीत चुके हैं और तब से धवन चोटों से परेशान रहे हैं.

धवन इस दौरान खराब फार्म से भी जूझते रहे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पिछले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने अर्धशतक जड़ा. विश्व कप के दौरान धवन की मौजूदगी में राहुल कामचलाऊ हल के तौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन इस क्रम पर श्रेयस अय्यर के उम्दा प्रदर्शन से वानखेड़े स्टेडियम में धवन या राहुल में से एक को ही अंतिम एकादश में जगह मिलेगी.

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और भारत पिछले साल मार्च में घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से सबक लेते हुए निश्चित तौर पर दो कलाई के स्पिनरों के साथ नहीं उतरेगा. आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जा सकती है.

पूरी संभावना है कि अगर केदार जाधव कुछ विशेष नहीं करते हैं जो यह उनकी आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी. चर्चा है कि अपने आईपीएल करियर को बढ़ाने के लिए जाधव आफ स्पिन गेंदबाजी करने से हिचक रहे हैं और अगर 19 जनवरी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित होने वाले एकदिवसीय टीम से अगर उन्हें अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव की दावेदारी को पछाड़ना है तो कुछ अच्छी पारियां खेलनी होंगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा.

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शारदुल ठाकुर और मोहम्मद शमी। आस्ट्रेलिया:
आरोन फिंच (कप्तान) एलेक्स कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जम्पा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola