भारत को हराने के लिए वानखेड़े की पिच पर रात में ऑस्ट्रेलियाई कोच ने तान दिया तंबू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 3:47 PM
मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा कि कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यह जानने के लिये शनिवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में बाहर शिविर लगाया कि ओस किस समय पड़ती है. रिचर्डसन ने कहा, एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यहां बीती रात शिविर लगाया ताकि वह जान सकें कि किस समय ओस पड़ती है. हर […]
मुंबई : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा कि कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यह जानने के लिये शनिवार रात को वानखेड़े स्टेडियम में बाहर शिविर लगाया कि ओस किस समय पड़ती है.
रिचर्डसन ने कहा, एंड्रयू मैकडोनल्ड ने यहां बीती रात शिविर लगाया ताकि वह जान सकें कि किस समय ओस पड़ती है. हर कोई बस अनुमान लगा रहा है. मुझे लगता है कि हर कोई तैयार है.
उन्होंने कहा, हम आज गीली गेंद से ट्रेनिंग करेंगे ताकि हम ओस में गेंदबाजी करने का अभ्यास कर सकें. हमें मैच के दिन का इंतजार करना और देखना होगा. यह नया नहीं है, हमारे यहां घरेलू मैदानों पर भी ओस पड़ती है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम मंगलवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैचों की शृंखला में घरेलू मैदान पर प्रबल दावेदर है, लेकिन कहा कि उनकी टीम को भी हलके में नहीं लिया जा सकता.
दूसरा वनडे राजकोट (17 जनवरी) और तीसरा (19 जनवरी) बेंगलुरू में खेला जायेगा. रिचर्डसन ने कहा, मुझे लगता है कि घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार होती है. मुझे लगता है कि फिंची (आरोन फिंच) ने कहा था कि किसी भी टीम ने यहां लगातार शृंखलायें नहीं जीती हैं, तो यह मुश्किल होने वाला है.
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत में सीमित ओवरों की शृंखला में 0-2 से पिछड़कर वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की थी. उन्होंने कहा, भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना हमेशा ही बड़ी चुनौती है और पिछले साल जो हुआ, वे इसके लिये तैयार होंगे. मनोबल बढ़ा हुआ है, लेकिन घरेलू टीम हमेशा प्रबल दावेदार होती है. हम छुपेरूस्तम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










