बलपूर्वक आवाज दबाने से छात्र हो जाएंगे भारत के खिलाफ : आकाश चोपड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2019 9:40 PM
नयी दिल्ली : क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में विभिन्न संस्थानों के छात्रों की पुलिस के साथ भिड़ंत की तस्वीरें बेहद तकलीफदेह हैं और विरोध की आवाज कुचलने से आंदोलनकारी भारत के खिलाफ हो जाएंगे. भारत की ओर से 10 टेस्ट खेलने वाले […]
नयी दिल्ली : क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में विभिन्न संस्थानों के छात्रों की पुलिस के साथ भिड़ंत की तस्वीरें बेहद तकलीफदेह हैं और विरोध की आवाज कुचलने से आंदोलनकारी भारत के खिलाफ हो जाएंगे.
भारत की ओर से 10 टेस्ट खेलने वाले 42 साल के पूर्व बल्लेबाज चोपड़ा ने ट्विटर पर चिंता जताई. चोपड़ा ने ट्वीट किया, देश भर के शैक्षिक संस्थानों से आ रही तस्वीरें बेहद तकलीफदेह हैं. आंखों में आंसू हैं. वे हमारे में से एक हैं. ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं.
बलपूर्वक उनकी आवाज कुचलकर हम भारत को महान नहीं बना पाएंगे. आप सिर्फ उन्हें भारत के खिलाफ कर दोगे. दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया पर पुलिस की कार्रवाई और संशोधित नागरिकता कानून को लेकर नाराजगी सोमवार को देश के कई शैक्षिक संस्थानों में दिखी और केरल से पश्चिम बंगाल तथा तेलंगाना से उत्तर प्रदेश तक विरोध प्रदर्शन हुए.
जामिया मिलिया इस्लामिया की लाइब्रेरी में आंसू गैस के इस्तेमाल और विश्वविद्यालय के अधिकारियों की स्वीकृति के बिना पुलिस के परिसर में घुसने की जांच को लेकर हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए.
पूर्वोत्तर के कई राज्यों और पश्चिम बंगाल में इस कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर-मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










