ePaper

जडेजा को रन आउट देने के तरीके से कोहली नाराज

Updated at : 15 Dec 2019 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
जडेजा को रन आउट देने के तरीके से कोहली नाराज

चेन्नई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में यहां रविन्द्र जडेजा को देर से रन आउट दिये जाने पर ड्रेसिंग रूप में नाराजगी दिखायी. यह घटना 48वें ओवर की है जब जडेजा ने तेजी से दौडकर रन लिया और क्षेत्ररक्षक रोस्टन चेज का थ्रो दूसरे छोर के विकेट पर […]

विज्ञापन

चेन्नई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में यहां रविन्द्र जडेजा को देर से रन आउट दिये जाने पर ड्रेसिंग रूप में नाराजगी दिखायी.

यह घटना 48वें ओवर की है जब जडेजा ने तेजी से दौडकर रन लिया और क्षेत्ररक्षक रोस्टन चेज का थ्रो दूसरे छोर के विकेट पर जा लगा. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील नहीं की और क्रीज से बाहर रहने के बाद भी मैदानी अंपायर शान जार्ज ने जडेजा को आउट नहीं दिया.

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर से संपर्क किया जिसके बाद उन्होंने तीसरे अंपायर की तरफ इशारा किया गया. तीसरे अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया जिस पर कोहली नाराज दिखे. उन्होंने इसके बाद चौथे अंपायर (अनिल चौधरी) से बात की. वह हालांकि मैदान पर नहीं गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola