कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सरकार ने हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पुरानी स्थिति में बहाल

Updated:
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर, फोटो पीटीआई

Commercial LPG: देश के औद्योगिक और वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड एलपीजी (गैर-घरेलू पैक एलपीजी) की आपूर्ति पर लगीं सभी सेक्टोरल पाबंदियों को पूरी तरह हटा दिया है.

विज्ञापन

Commercial LPG: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, मिडिल ईस्ट संकट की शुरुआत में जिस बल्क (Bulk) एलपीजी की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, उसमें भी अब 50 फीसदी तक की ढील दे दी गई है.

पश्चिम एशिया संकट के दौरान उठाए गए थे सख्त कदम

मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट के समय देश में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई थी. तब घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत सख्त आदेश जारी किए थे. इसके तहत C3-C4 स्ट्रीम्स (पेट्रोकेमिकल उत्पाद) को पेट्रोकेमिकल और अन्य डाउनस्ट्रीम उपयोगों से रोककर पूरी तरह से केवल एलपीजी उत्पादन में डायवर्ट कर दिया गया था.

घरेलू एलपीजी पर नहीं होगा कोई असर

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया, पाबंदियां हटाने के बाद घरेलू एलपीजी पर कोई असर नहीं होगा. देश में एलपीजी के घरेलू उत्पादन में सुधार और विदेशों से आने वाले एलपीजी कार्गो की उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने C3/C4 स्ट्रीम्स के डायवर्जन को कम करने का फैसला किया है. अब उद्योगों को गैर-एलपीजी उपयोगों के लिए अधिक C3-C4 स्ट्रीम्स मिल सकेगी.

ये भी पढ़ें: EPFO का बड़ा अपडेट : 3 दिन बंद रहेगा पीएफ क्लेम पोर्टल, पैसे निकालने हैं तो आज ही निपटा लें काम

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola