सोना फिर हुआ ₹380 तक सस्ता, चांदी ₹2.45 लाख पर टिकी, जानें 10 अगस्त के रेट

Updated:
विज्ञापन

10 अगस्त को सोने की कीमत ₹350 तक गिरी है, जबकि चांदी स्थिर रही. पटना, रांची और लखनऊ समेत प्रमुख शहरों के आज के रेट यहां जानें.

विज्ञापन

सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं या घर की पुरानी चांदी बेचने का सोच रहे हैं, तो आज के रेट पर एक नजर डाल लीजिए. 10 अगस्त को सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी का भाव कल के मुकाबले स्थिर बना हुआ है. ध्यान रखें, नीचे दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज उपलब्ध कीमतों के आधार पर हैं. बाजार खुलने के बाद स्थानीय स्तर पर भाव में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

सोने के भाव में आज कितनी गिरावट?

10 अगस्त को देश में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,197 प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले ₹38 सस्ता हुआ है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹13,930 प्रति ग्राम पर है और इसमें ₹35 की गिरावट आई है.

सोने का रेट टेबल:

शहरआज का रेट (10 ग्राम)कल का रेट (10 ग्राम)बदलाव
पटना₹1,39,740₹1,40,090₹350 सस्ता
लखनऊ₹1,39,840₹1,40,190₹350 सस्ता
रांची₹1,39,300₹1,39,650₹350 सस्ता
दिल्ली₹1,39,450₹1,39,800₹350 सस्ता
मुंबई₹1,39,300₹1,39,650₹350 सस्ता
कोलकाता₹1,39,300₹1,39,650₹350 सस्ता
चेन्नई₹1,38,990₹1,39,340₹350 सस्ता

ये भी पढ़ें: कच्चा तेल फिर हुआ महंगा, 7% गिरावट के बाद पलटा बाजार, ब्रेंट 84.46 डॉलर के पार

चांदी का भाव आज कितना है?

चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. 10 अगस्त को चांदी ₹245 प्रति ग्राम यानी ₹2,45,000 प्रति किलो पर बनी हुई है.

चांदी का रेट टेबल:

शहरआज का रेट (1 किलो)कल का रेट (1 किलो)बदलाव
पटना₹2,44,900₹2,44,900कोई बदलाव नहीं
लखनऊ₹2,44,900₹2,44,900कोई बदलाव नहीं
रांची₹2,45,000₹2,45,000कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹2,45,000₹2,45,000कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹2,45,000₹2,45,000कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹2,45,000₹2,45,000कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹2,45,000₹2,45,000कोई बदलाव नहीं

ये भी पढ़ें: साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम


विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola