मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, वैशाली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bike Accident Woman Death : वैशाली पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में गुरुवार को मुहर्रम के चौकी मिलान जुलूस के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई. तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक चला रहे तीन युवकों ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Bike Accident Woman Death : (देवेंद्र कुमार राय) वैशाली पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में गुरुवार को मुहर्रम के चौकी मिलान जुलूस के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई. तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक चला रहे तीन युवकों ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बहुआरा गांव में चौकी मिलान जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहे थे. बताया जाता है कि मृतका अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी.

Vaishali News : अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद बाइक पर सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना के बाद जुलूस में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग वहां से हट गए.

Hajipur News : चार महीने पहले ही हुई थी पति की मौत

मृतका की पहचान बहुआरा गांव निवासी राजेंद्र राय की 55 वर्षीय पत्नी लुखिया देवी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले ही उनके पति की मौत हुई थी. अब इस हादसे ने परिवार पर एक और बड़ा दुख का पहाड़ तोड़ दिया है.

जुलूस में तेज रफ्तार बाइक चलाने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार चौकी मिलान जुलूस में 10 से 12 बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में और साइलेंसर खोलकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी. ग्रामीणों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला युवक पातेपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव का मो. फैयाज बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Also Read : वैशाली में युवक पर जानलेवा हमला, गला रेतने की कोशिश, गर्दन में फंसी चाकू, हालत नाजुक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन