वैशाली में युवक पर जानलेवा हमला, गला रेतने की कोशिश, गर्दन में फंसी चाकू, हालत नाजुक
खाट पर रखी चाकू के पास परिजन
Vaishali Crime News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया. हमलावरों ने युवक के शरीर पर कई जगह वार किए और उसका गला रेतने की भी कोशिश की. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
Vaishali Crime News : (सुशील सिंह) वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया. हमलावरों ने युवक के शरीर पर कई जगह वार किए और उसका गला रेतने की भी कोशिश की. गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
आपके शहर में
फोन करके शादी समारोह से बुलाकर ले गए युवक
घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान बतरौल गांव निवासी लालबाबू पासवान के पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार गांव में एक शादी समारोह के दौरान किशन के मोबाइल पर फोन आया. कुछ देर बाद एक युवक बाइक लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचा और किशन उसके साथ चला गया.
सुनसान स्थान पर चाकू से किया हमला
परिजनों का आरोप है कि किशन कुमार को लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत स्थित डीहवारनी स्थान के पास बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने उसके शरीर पर दर्जनों वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
गला रेतने की कोशिश में गर्दन में फंस गई चाकू
बताया गया कि हमलावरों ने किशन का गला रेतने का भी प्रयास किया. इस दौरान चाकू उसकी गर्दन में फंस गई. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद किशन ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अपराधी उसका पीछा करते रहे और हमला करते रहे.
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल किशन को उसके घर पहुंचाया और गर्दन में फंसी चाकू निकाली. इसके बाद उसे लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
Hajipur Crime News : पुरानी रंजिश की भी जांच
परिजनों ने बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले भी कुछ युवकों ने किशन के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की थी. हालांकि उस विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी. पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है.
पुलिस जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. घायल का फर्द बयान दर्ज होने के बाद घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए