सीवान में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से घर लौट रहा था युवक, 1 की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक युवक

Siwan Road Accident : (राजन कुमार) मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर श्रीनगर मोहल्ले के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी.

विज्ञापन

Siwan Road Accident : (राजन कुमार) मैरवा-सीवान मुख्य मार्ग पर श्रीनगर मोहल्ले के समीप बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

घटना बुधवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी एम्बुलेंस से सीवान के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक के हाथ में फ्रैक्चर आया है और उसका इलाज जारी है.

Siwan News : पतार गांव का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी गामा यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, सोनू यादव कुछ समय से मैरवा के सकरा गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर पशुपालन का कार्य करता था.

नेवता से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सोनू यादव किसी कार्यक्रम में नेवता खाकर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान श्रीनगर मोहल्ले के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है.

Also Read : गोपालगंज में प्रभात खबर ने 611 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, मेडल और प्रशस्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन