हाजीपुर: शौच के लिए पोखर किनारे गया युवक, पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबा, मौत
घटनास्थल पर जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
महुआ के बिशनपुर हीराराम में शौच के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की पोखर में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत में मंगलवार को पोखर में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. युवक शौच के लिए पोखर के पास गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
आपके शहर में
पैर फिसलते ही गहरे पानी में चला गया युवक
मृतक की पहचान पहाड़पुर टाड़ा निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र सहनी के 24 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार के रूप में हुई है. बताया गया कि मंगलवार को नीतेश गांव में ही शौच के लिए पोखर के पास गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया.
स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने युवक को पानी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचायी जा सकी.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने गश्ती पुलिस को मौके पर भेजा. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया.
पिछले साल ही हुई थी शादी
ग्रामीणों के अनुसार नीतेश कुमार की शादी पिछले साल ही हुई थी. कम उम्र में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मौत की खबर मिलने पर पूर्व मुखिया उमाशंकर राय, शिवदानी मिश्रा, शंभू रजक, मुकेश यादव, सुरेंद्र सहनी और पप्पू कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए