बीसीसीआई में आते ही छा गये गांगुली, इस काम के लिए मिल रही प्रशंसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 10:48 PM
नयी दिल्ली : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का भारत का पहला दिन-रात्रि टेस्ट आयोजित कराना ‘सही दिशा में उठाया गया कदम’ है. खन्ना ने कहा, सौरव पहले ही साबित कर चुके हैं कि वह सक्षम प्रशासक से कहीं अधिक योग्य हैं. दिन-रात्रि टेस्ट आगे […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का भारत का पहला दिन-रात्रि टेस्ट आयोजित कराना ‘सही दिशा में उठाया गया कदम’ है.
खन्ना ने कहा, सौरव पहले ही साबित कर चुके हैं कि वह सक्षम प्रशासक से कहीं अधिक योग्य हैं. दिन-रात्रि टेस्ट आगे बढ़ने वाला कदम है और उन्होंने रास्ता दिखाया है. मैं उन्हें इस भूमिका के शुरू में इस जोखिम को उठाने की क्षमता के लिये बधाई देता हूं जो भारतीय कप्तान के रूप में उनकी पहचान थी. गांगुली ने खन्ना से बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कमान ली और एक हफ्ते के अंदर भारत के गुलाबी गेंद (दिन-रात्रि) के टेस्ट की घोषणा कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










