क्या आप जानते हैं बीसीसीआई के पहले अध्यक्ष का नाम, यहां देखें पूरी सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2019 9:02 PM
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया. वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं. गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक रुप […]
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया. वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं.
गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक रुप से भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने का कार्यकाल भी खत्म हो गया.
अब तक बीसीसीआई के अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है.
1 . आर ई ग्रांट गोवन (1928-1933)
2 . सर सिकंदर हयात खान (1933-1935)
3 . नवाब हमीदुल्लाह खान (1935-1937)
4. महाराजा के एस दिग्विजय सिंह जी (1937-1938)
5. पी सुब्ररायन (1938-1946)
6. एंथोनी एस डिमेलो (1946-1951)
7. जे सी मुखर्जी (1951-1954)
8 . विजयनग्राम के महाराजकुमार (1954-1956)
9. सरदार एसएस मजीठिया (1956-1958)
10.आर के पटेल (1958-1960)
11. एम ए चिदंबरम (1960-1963)
12. महाराजा एफ गायकवाड़ (1963-1966)
13. जेड आर ईरानी (1966-1969)
14. ए एन घोष (1969-1972)
15. पी एम रुंगटा (1972-1975)
16. रामप्रकाश मेहरा (1975-1977)
17. एम चिन्नास्वामी (1977-1980)
18. एस के वानखेड़े (1980-1982)
19. एनकेपी साल्वे (1982-1985)
20. एस श्रीरामन (1985-1988)
21.बी एन दत्त (1988-1990)
22. माधवराव सिंधिया (1990-1993)
23. आई एस बिंद्रा (1993-1996)
24. राज सिंह डूंगरपुर (1996-1999)
25. ए सी मुथैया (1999-2001)
26. जगमोहन डालमिया (2001-2004)
27. रणबीर सिंह महेंद्र (2004-2005)
28. शरद पवार (2005-2008)
29. शशांक मनोहर (2008-2011)
30. एन श्रीनिवासन (2011-2013)
31. जगमोहन डालमिया (अंतरिम)(2013-2013)
32. एन श्रीनिवासन (2013-2014)
33.शिवलाल यादव (अंतरिम)(2014-2014)
34. सुनील गावस्कर (आईपीएल अंतरिम)(2014-2014)
35.जगमोहन डालमिया (कार्यालय में निधन) (2015-2015)
36. शशांक मनोहर (इस्तीफा) (2015-2016)
37. अनुराग ठाकुर (बर्खास्त) (2016-2017)
38. सी के खन्ना (अंतरिम) (2017-2019)
39. सौरव गांगुली (2019-वर्तमान).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










