बीसीसीआई ने Paytm को अगले 5 साल के लिए स्पोंसरशिप राइट दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 4:56 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेटीएम की मालिक ‘वन 97 कम्यूनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने बुधवार को बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिये प्रायोजन अधिकार हासिल बरकरार किये जिसमें प्रत्येक मैच की बोली 3.80 करोड़ रुपये लगी थी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पेटीएम के साथ इस करार की घोषणा की जिसने 2015 में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेटीएम की मालिक ‘वन 97 कम्यूनिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने बुधवार को बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के लिये प्रायोजन अधिकार हासिल बरकरार किये जिसमें प्रत्येक मैच की बोली 3.80 करोड़ रुपये लगी थी.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पेटीएम के साथ इस करार की घोषणा की जिसने 2015 में चार साल के लिये ये अधिकार हासिल किये थे. बीसीसीआई ने बयान में कहा, बोली 326.80 करोड़ रुपये की थी जो 2019-23 घरेलू सत्र के लिये दी जानी थी.

विजयी बोली 3.80 करोड़ रुपये के लिये रही जिससे पिछले मैच की तुलना में 58 प्रतिशत का इजाफा हुआ. बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने बयान में कहा, ‘मुझे यह घोषणा करके खुशी हो रही है कि पेटीएम बीसीसीआई की घरेलू सीरीज का टाइटल प्रायोजन होगा.

पेटीएम भारत की नयी पीढ़ी की कंपनियों में से एक है. हमें गर्व है कि पेटीएम भारतीय क्रिकेट के साथ प्रतिबद्धता जारी रख रहा है. पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर वर्मा ने कहा, हम बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अपने लंबे जुड़ाव को जारी रखकर काफी रोमांचित हैं. भारतीय क्रिकेट के साथ हमारी प्रतिबद्धता हर सत्र मजबूत हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola