तेंदुलकर और लक्ष्मण को लोकपाल ने 14 मई को गवाही के लिए बुलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 7:40 AM
नयी दिल्ली : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण हितों के टकराव के कथित मामले में निजी तौर सुनवाई के लिए बीसीसीआई के लोकपाल सह नैतिक अधिकारी न्यायमूर्ति डीके जैन के समक्ष 14 मई को यहां पेश होंगे. पता चला है कि इस मामले में शिकायतकर्ता मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के संजीव गुप्ता और […]
नयी दिल्ली : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण हितों के टकराव के कथित मामले में निजी तौर सुनवाई के लिए बीसीसीआई के लोकपाल सह नैतिक अधिकारी न्यायमूर्ति डीके जैन के समक्ष 14 मई को यहां पेश होंगे.
पता चला है कि इस मामले में शिकायतकर्ता मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के संजीव गुप्ता और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी को भी न्यायमूर्ति जैन ने गवाही के लिए बुलाया है.
गुप्ता ने तेंदुलकर और लक्ष्मण पर हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इन दोनों ही क्रिकेटरों ने किसी भी तरह के हितों के टकराव से इनकार किया है.
गुप्ता का आरोप है कि ये दोनों क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य हैं जबकि इसके अलावा तेंदुलकर मुंबई इंडियन्स के आइकन और लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर के रूप में दोहरी भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










