ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए 149 साल मे पहली बार किया ऐसा कारनामा

Updated:
विज्ञापन
ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए 149 साल मे पहली बार किया ऐसा कारनामा

विकेट लेने के बाद ओली रॉबिन्सन (फोटो-सोशल मीडिया)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया. वो 149 साल के टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

Ollie Robinson: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लार्ड्स में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. रॉबिन्सन ने अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

रॉबिन्सन ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर

अपने पहले ओवर में रॉबिन्सन ने तीसरी गेंद पर डेवोन कॉन्वे को चलता किया. उसके बाद पांचवीं गेंद पर केन विलियमसन को आउट किया. वहीं ओवर के आखिरी गेंद पर रॉबिन्सन ने रचिन रवींद्र को आउट करके अपना तीसरा विकेट लिया.

टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में ओली रॉबिन्सन पारी की दूसरे और अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रॉबिन्सन से पहले कुछ 6 खिलाड़ियों ने टेस्ट इनिंग के अपने पहले ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट किया था. अब इस लिस्ट में ओली रॉबिन्सन भी जुड़ गए हैं.

टेस्ट पारी में एक ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाजदेशओवरगेंदआउट बल्लेबाजआउट होने का तरीकाविपक्षी टीममैदानतारीख
नुवान जोयसाश्रीलंकादूसरा ओवर1ट्रेवर ग्रिपरएलबीडब्ल्यूजिम्बाब्वेहरारेनवंबर 1999
नुवान जोयसाश्रीलंकादूसरा ओवर2मरे गुडविनकैच आउटजिम्बाब्वेहरारेनवंबर 1999
नुवान जोयसाश्रीलंकादूसरा ओवर3नील जॉनसनएलबीडब्ल्यूजिम्बाब्वेहरारेनवंबर 1999
इरफान पठानभारतपहला ओवर4सलमान बटकैच आउटपाकिस्तानकराचीजनवरी-फरवरी 2006
इरफान पठानभारतपहला ओवर5यूनिस खानएलबीडब्ल्यूपाकिस्तानकराचीजनवरी-फरवरी 2006
इरफान पठानभारतपहला ओवर6मोहम्मद यूसुफबोल्डपाकिस्तानकराचीजनवरी-फरवरी 2006
डेनियल विट्टोरीन्यूजीलैंड10वां ओवर1जुनैद सिद्दीकीस्टंप आउटबांग्लादेशमीरपुरअक्टूबर 2008
डेनियल विट्टोरीन्यूजीलैंड10वां ओवर3मोहम्मद अशरफुलएलबीडब्ल्यूबांग्लादेशमीरपुरअक्टूबर 2008
डेनियल विट्टोरीन्यूजीलैंड10वां ओवर6राजिन सालेहएलबीडब्ल्यूबांग्लादेशमीरपुरअक्टूबर 2008
हारिस सोहेलपाकिस्तान26वां ओवर1रंगना हेराथकैच आउटश्रीलंकादुबईअक्टूबर 2017
हारिस सोहेलपाकिस्तान26वां ओवर4कुसल मेंडिसकैच आउटश्रीलंकादुबईअक्टूबर 2017
हारिस सोहेलपाकिस्तान26वां ओवर6नुवान प्रदीपएलबीडब्ल्यूश्रीलंकादुबईअक्टूबर 2017
स्कॉट बोलैंडऑस्ट्रेलिया6वां ओवर1क्रेग ब्रैथवेटकैच आउटवेस्टइंडीजएडिलेडदिसंबर 2022
स्कॉट बोलैंडऑस्ट्रेलिया6वां ओवर3शमार ब्रूक्सएलबीडब्ल्यूवेस्टइंडीजएडिलेडदिसंबर 2022
स्कॉट बोलैंडऑस्ट्रेलिया6वां ओवर6जर्मेन ब्लैकवुडकैच आउटवेस्टइंडीजएडिलेडदिसंबर 2022
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियापहला ओवर1जॉन कैंपबेलकैच आउटवेस्टइंडीजकिंग्स्टनजुलाई 2025
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियापहला ओवर5केवलोन एंडरसनएलबीडब्ल्यूवेस्टइंडीजकिंग्स्टनजुलाई 2025
मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियापहला ओवर6ब्रैंडन किंगबोल्डवेस्टइंडीजकिंग्स्टनजुलाई 2025
ओली रॉबिन्सनइंग्लैंडदूसरा ओवर3डेवोन कॉनवेएलबीडब्ल्यून्यूजीलैंडलॉर्ड्सजून 2026
ओली रॉबिन्सनइंग्लैंडदूसरा ओवर5केन विलियमसनकैच आउटन्यूजीलैंडलॉर्ड्सजून 2026
ओली रॉबिन्सनइंग्लैंडदूसरा ओवर6रचिन रविंद्रएलबीडब्ल्यून्यूजीलैंडलॉर्ड्सजून 2026

श्रीलंका के नुवान जोयसा ने सबसे पहले किया था ये कारनामा

मैच के अपने पहले ओवर में तीन बल्लेबाजों को आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोयसा के नाम है. जोयसा को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ 1999 के टेस्ट मैच में श्रीलंका के लिए अपने पहले तीन विकेट लेने में सिर्फ तीन गेंदें लगी थीं.

पहले दिन के खेल का हाल

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 140 रनों पर ही ढेर हो गई. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5, नाथन स्मिथ ने 3 और विलियम ओरुर्के ने 2 विकेट चटकाए. जवाब में न्यूजीलैंड की भी शुरुआत बेहद खराब रही. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए. ओली रॉबिन्सन ने 4 विकेट चटकाए. पहले दिन में कुल 16 विकेट गिरे. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ लिया है.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के चोटिल होने के बाद किसे मिलेगा मौका? खराब IPL के बावजूद इस खिलाड़ी की हो सकती है चांदी

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola