धोनी के खास लिस्ट में शामिल होंगे ऋषभ पंत, भारत के लिए ऐसा करने वाले बनेंगे तीसरे खिलाड़ी

ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे. यह पंत का बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज 50वां मुकाबला है.
Rishabh Pant: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टेस्ट में शामिल होते ही ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारतीय खिलाड़ियों की एक खास लिस्ट में जुड़ जाएंगे.
मुल्लांपुर में खेले जाने वाला यह मुकाबला पंत का भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 50वां टेस्ट होगा. इसके साथ ही वो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 50 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे. इससे पहले यह कारनामा धोनी और सैयद किरमानी अपने नाम कर चुके हैं.
बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड धोनी के नाम
विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी सबसे ऊपर हैं. भारत के पूर्व कप्तान धोनी ने 2005 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और कुल 90 टेस्ट मैच खेले. धोनी सभी मैच बतौर विकेटकीपर ही खेले थे. धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2014 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था.
भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच
| खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | बल्लेबाजी औसत | शतक/अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| एमएस धोनी | 90 | 4876 | 224 | 38.09 | 6/33 |
| सैयद किरमानी | 88 | 2759 | 102 | 27.04 | 2/2 |
| ऋषभ पंत | 49 | 3476 | 159* | 42.91 | 8/18 |
| किरण मोरे | 49 | 1285 | 73 | 25.70 | 0/7 |
| फारुख इंजीनियर | 46 | 2611 | 121 | 31.08 | 2/16 |
| नयन मोंगिया | 44 | 1442 | 152 | 24.03 | 1/6 |
वहीं, किरमानी ने 1976 से 1986 के बीच भारत के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 88 टेस्ट मैच खेले. 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे किरमानी ने इन 88 मैचों में दो शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 2,759 रन बनाए.
विकेटकीपर के तौर मार्क बाउचर के नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मार्क बाउचर के नाम है. बाउचर ने 1997 से 2012 के बीच दक्षिण अफ्रीका और ICC वर्ल्ड XI के लिए विकेटकीपर के तौर पर 147 टेस्ट मैच खेले और 5,515 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: कोच गंभीर ने दिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 के संकेत, जानें किसे मिलेगा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










