IPL के बाद अब भारत के लिए धमाल मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका पहुंची इंडिया ए की टीम

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोशल मीडिया )

श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम कोलंबो पहुंच चुकी है. टीम के साथ पहुंचे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर फैंस की खास नजर रही और एयरपोर्ट पर उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की होड़ देखने को मिली.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम 9 जून से होने वाले ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी भारत ए के लिए खेलते नजर आएंगे. इस ट्राई सीरीज में भारत ए की टीम के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीम शामिल है. वैभव की मौजूदगी के कारण यह सीरीज भी लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है.

विज्ञापन

श्रीलंका पहुंचते ही भारत ए की टीम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वैभव टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं. वहां मौजूद लोग वैभव के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्सुक दिखें. इस सीरीज के तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं रुतुराज गायकवाड को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. रियान पराग को चोट के कारण इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

9 जून को श्रीलंका ए से होगा पहला मुकाबला

इंडिया ए अपना पहला मैच 9 जून को मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 11 जून को अफगानिस्तान ए से भिड़ंत होगी. लीग चरण में हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी. वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों से सजी इंडिया ए टीम पर इस सीरीज में सभी की निगाहें रहेंगी. खासकर वैभव से फैंस को एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

भारत ए का कार्यक्रम

  • 9 जून – श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए
  • 11 जून – अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए
  • 15 जून – श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए
  • 17 जून – अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए

कहां देखें लाइव प्रसारण?

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पहला मुकाबला 9 जून को सुबह 11 बजे से खेला जाएगा. मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी.

इंडिया ए का स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए 149 साल मे पहली बार किया ऐसा कारनामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola