क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी भाजपा में, पिता और बहन कांग्रेस में शामिल

Updated at : 14 Apr 2019 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी भाजपा में, पिता और बहन कांग्रेस में शामिल

जामनगर (गुजरात) : क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी के भाजपा में शामिल होने के महज महीने भर बाद उनके पिता और बहन रविवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए. जडेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह और बहन नैनाबा जामनगर जिले के कलवाड शहर में एक रैली के दौरान कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल की […]

विज्ञापन

जामनगर (गुजरात) : क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी के भाजपा में शामिल होने के महज महीने भर बाद उनके पिता और बहन रविवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए.

जडेजा के पिता अनिरूद्ध सिंह और बहन नैनाबा जामनगर जिले के कलवाड शहर में एक रैली के दौरान कांग्रेस के नेता हार्दिक पटेल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. जडेजा जामनगर के रहने वाले हैं.

इस मौके पर जामनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुलु कंडोरिया भी उपस्थित थे. जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर में तीन मार्च को भाजपा में शामिल हुई थी. गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और 23 अप्रैल को तीसरे चरण में सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola