गंभीर के हाथों में सूर्यकुमार यादव का भविष्य, BCCI करना चाहती है भारतीय टीम से बाहर

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 23 May 2026 8:58 PM

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच उनकी टी20 कप्तानी पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम प्रबंधन और चयन समिति के बीच इस बात पर मंथन चल रहा है कि उनका भविष्य किस दिशा में जाएगा, जबकि अंतिम निर्णय में मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की भारत की टी20 टीम में कप्तानी और भविष्य को लेकर बड़ी चर्चा तेज हो गई है. एक वरिष्ठ बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, उनका भविष्य काफी हद तक मुख्य कोच गौतम गंभीर की राय पर निर्भर कर सकता है, क्योंकि चयन समिति पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि वह सिर्फ बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह बनाए रख सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ताओं के बीच यह राय बन रही है कि मौजूदा टी20 कप्तान को अंतिम एकादश से बाहर रखने पर भी विचार किया जा सकता है. वहीं, बोर्ड के भीतर यह भी माना जा रहा है कि कोच और कप्तान के बीच तालमेल टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल के लिए बेहद अहम होता है और ऐसे में गंभीर का समर्थन निर्णायक साबित हो सकता है.

फॉर्म को लेकर बढ़ी चिंता

पिछले लगभग एक साल से सूर्यकुमार यादव की फॉर्म लगातार चर्चा में है. उन्होंने 12 पारियों में 210 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 148 और औसत 18 से नीचे रहा है. चयनकर्ताओं का मानना है कि उनके खेल में अपेक्षित तकनीकी सुधार नहीं दिखा है. सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में उम्मीद थी कि आईपीएल उनके फॉर्म में वापसी में मदद करेगा, लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.

कप्तानी पर गंभीर और अगरकर की सहमति अहम

बीसीसीआई सेटअप में यह माना जा रहा है कि अंतिम फैसला चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और कोच गंभीर की सहमति के बाद ही लिया जाएगा. अगर दोनों एक राय पर नहीं पहुंचे तो निर्णय टल भी सकता है. गंभीर के सूर्यकुमार के साथ बेहतर रिश्तों को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि वे उनके समर्थन में भी जा सकते हैं, जिससे चयन प्रक्रिया और जटिल हो सकती है.

संभावित विकल्पों पर चर्चा तेज

टीम प्रबंधन के भीतर भविष्य के विकल्पों पर भी मंथन चल रहा है. इसमें श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और तिलक वर्मा जैसे नाम चर्चा में हैं. इसके अलावा युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी भविष्य की योजना पर काम किया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बदलाव होता है तो टी20 टीम में ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. टीम मैनेजमेंट 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीति पर भी काम कर रहा है, जिससे चयन और कप्तानी के फैसले और अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम, हरमनप्रीत एंड कंपनी को फैंस ने दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola