ePaper

पुलवामा आतंकी हमला : काली पट्टी बांधकर खेले भारतीय खिलाड़ी

Updated at : 24 Feb 2019 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला : काली पट्टी बांधकर खेले भारतीय खिलाड़ी

विशाखापत्तनम : भारतीय टीम पिछले सप्ताह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां काली पट्टी बांधकर खेली. बीसीसीआई पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस साल आईपीएल का उदघाटन समारोह नहीं होगा और वह शहीद सैनिकों के परिजनों को […]

विज्ञापन

विशाखापत्तनम : भारतीय टीम पिछले सप्ताह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की याद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां काली पट्टी बांधकर खेली.

बीसीसीआई पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस साल आईपीएल का उदघाटन समारोह नहीं होगा और वह शहीद सैनिकों के परिजनों को लगभग 15 करोड़ रुपये की धनराशि देगा.भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, जिन जवानों ने अपनी जान गंवायी, उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनायें हैं. भारतीय टीम इस घटना से दुखी है.

इसे भी पढ़ें…

सचिन तेंदुलकर ने किये पुश-अप, पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिये मैराथन से जुटे 15 लाख रुपये

ईडन गार्डन से पाक क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाने पर फैसला जल्द : सौरव गांगुली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola