भारत दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन खिलाड़ी आउट, यहां देखें पूरी टीम की सूची

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण आगामी भारत दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रहेंगे, जबकि हरफनमौला मिशेल मार्श को 24 फरवरी से शुरू हो रही दो टी20 और पांच वनडे मैचों की शृंखला से बाहर रखा गया है. पिछले महीने भारत के खिलाफ घरेलू शृंखला में खेलने वाली 16 […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण आगामी भारत दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रहेंगे, जबकि हरफनमौला मिशेल मार्श को 24 फरवरी से शुरू हो रही दो टी20 और पांच वनडे मैचों की शृंखला से बाहर रखा गया है.
पिछले महीने भारत के खिलाफ घरेलू शृंखला में खेलने वाली 16 सदस्यीय टीम में से 11 खिलाड़ियों को टीम में रखा गया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे और टेस्ट शृंखला में हराया जबकि टी20 शृंखला 1-1 से ड्रॉ रही थी.
स्टार्क को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जिससे उनके कंधे, बाजू और छाती में खिंचाव है. राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने एक बयान में कहा, स्कैन के बाद पता चला है कि उसकी चोट गंभीर है और वह भारत दौरे पर नहीं जा सकेगा. वह मार्च में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे शृंखला खेल सकता है.
कमर की चोट के जूझ रहे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी टीम में नहीं है. भारत के खिलाफ घरेलू शृंखला में वापसी करने वाले पीटर सिडल को भी नहीं चुना गया है. आरोन फिंच टी20 टीम की कप्तानी करेंगे.
पहला मैच वाइजेग में 24 फरवरी को और दूसरा बेंगलुरू में 27 फरवरी को खेला जायेगा. वनडे मैच हैदराबाद (दो मार्च), नागपुर (पांच मार्च), रांची (आठ मार्च) , मोहाली (10 मार्च) और दिल्ली (13 मार्च) को खेले जायेंगे.
ऑस्ट्रेलियाई टीम : ऑरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एलेक्स कारे, जासन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंडस्कांब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डार्सी शार्ट, मार्कस स्टोइनिस, एश्टोन टर्नर, एडम जाम्पा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




