ePaper

हार्दिक पांड्या के टीम में नहीं होने से कप्‍तान कोहली परेशान, करना पड़ रहा ऐसा काम

Updated at : 22 Jan 2019 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या के टीम में नहीं होने से कप्‍तान कोहली परेशान, करना पड़ रहा ऐसा काम

नेपियर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप में आदर्श गेंदबाजी संयोजन के लिए मंगलवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया. टीवी शो के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पांड्या को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है. बुधवार को […]

विज्ञापन

नेपियर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप में आदर्श गेंदबाजी संयोजन के लिए मंगलवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया.

टीवी शो के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पांड्या को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है. बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला से पहले भारत को तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हार्दिक के विकल्प के तौर पर खेले खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले दो एकदिवसीय मैचों में आसानी से रन बटोरे थे जबकि विजय शंकर ने मेलबर्न में निर्णायक मैच में छह ओवर किफायती गेंदबाजी की.

इसे भी पढ़ें…

हार्दिक पंड्या और केएल राहुल टीम इंडिया से निलंबित

आदर्श गेंदबाजी संयोजन के बारे में पूछने पर कप्तान ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो यह ऑलराउंडर पर निर्भर करता है. अगर आप दुनिया की सबसे मजबूत टीमों को देखें तो उनके पास कम से कम दो ऑलराउंडर हैं, किसी टीम में तीन भी, इससे आपको काफी गेंदबाजी विकल्प मिलते हैं.

कोहली ने कहा कि तीसरा तेज गेंदबाज तभी विकल्प है जब विशेषज्ञ ऑलराउंडर उपलब्ध नहीं हो. कोहली ने मैकलीन पार्क में होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व कहा, अगर विजय शंकर या हार्दिक जैसा खिलाड़ी नहीं खेलता है तभी तीन गेंदबाजों के साथ उतरना समझदारी भरा लगता है, क्योंकि अगर कोई ऑलराउंडर तेज गेंदबाजी के कुछ ओवर फेंक देता है तो जरूरी नहीं कि तीसरे गेंदबाज के रूप में आपको ऐसे गेंदबाज की जरूरत हो जो 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हो.

इसे भी पढ़ें…

महिलाओं पर टिप्पणी करके बुरे फंसे पंड्या और राहुल, दो वनडे पर लग सकता है प्रतिबंध

हार्दिक की अनुपस्थिति पर कोहली ने कहा, मेरे तीन गेंदबाजों का समर्थन करना हो या एशिया कप, ऐसा तभी हुआ जब हार्दिक उपलब्ध नहीं था. हमें तीन तेज गेंदबाजों को खिलाना पड़ा. जब भी ऑलराउंडर उपलब्ध होता है आप तीसरे तेज गेंदबाज के बारे में नहीं सोचते जब तक कि हालात पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ नहीं हों.

कप्तान ने कहा कि शृंखला जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह टीम संयोजन को लेकर लचीलापन दिखाएंगे. उन्होंने कहा, जीतना हमेशा काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस समय मुख्य चीज यह है आतुरता नहीं दिखाई जाये.

इसे भी पढ़ें…

Koffee with Karan: पांड्या से पहले अपने बयानों से बवाल मचा चुके हैं ये सेलेब्‍स, जानें 5 विवाद…

ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल होना जरूरी है, विश्व कप से पहले टीम के रूप में सुधार के लिए धैर्य और सामूहिक प्रयास जरूरी है. कोहली ने संकेत दिये कि शृंखला के दौरान कुछ खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है जिससे युवा शुभमन गिल को मौका मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola