INDvsAUS सीरीज में कम इनामी राशि पर गावस्कर ने Cricket Australia को लताड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 7:43 PM
मेलबर्न : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए लताड़ा कि उसने भारतीय टीम के ऐतिहासिक श्रृंखला जीतने के बाद कोई नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी उस राजस्व के हिस्सेदार हैं, जिसे बनाने में मदद करते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में उसको पहली बार […]
मेलबर्न : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए लताड़ा कि उसने भारतीय टीम के ऐतिहासिक श्रृंखला जीतने के बाद कोई नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी उस राजस्व के हिस्सेदार हैं, जिसे बनाने में मदद करते हैं.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में उसको पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. मैन ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल और मैन ऑफ द सीरीज महेंद्र सिंह धौनी को मैच के बाद 500-500 डालर दिये गये. खिलाड़ियों ने यह इनामी राशि दान में दे दी. टीम को पूर्व बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने महज विजेता ट्रॉफी प्रदान की.
गावस्कर ने मेजबानों की आलोचना की कि उन्हें कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया गया. गावस्कर ने ‘सोनी सिक्स’ से कहा, ‘500 डालर क्या हैं, यह शर्मनाक है कि टीम को सिर्फ एक ट्रॉफी मिली. वे (आयोजक) प्रसारण अधिकारों से इतनी राशि अर्जित करते हैं. वे खिलाड़ियों को अच्छी इनामी राशि क्यों नहीं दे सकते? आखिरकार खिलाड़ी ही खेल को इतनी राशि (प्रायोजकों से) दिलाते हैं. उन्होंने कहा, ‘विम्बलडन चैम्पियनशिप में दी जाने वाली राशि को देखिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










