ePaper

ये हैं आइपीएल 2019 की धौनी सेना, जानें किस टीम ने नीलामी में खरीदे कौन खिलाड़ी

Updated at : 20 Dec 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
ये हैं आइपीएल 2019 की धौनी सेना, जानें किस टीम ने नीलामी में खरीदे कौन खिलाड़ी

अगले वर्ष यानी 2019 में होनेवाली आइपीएल के लिए नीलामी मंगलवार को खत्म हो गयी. लीग की सभी टीमों ने कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के पास सिर्फ दो स्लॉट खाली थे, जिसके लिए टीम ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और रितुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया. 25 सदस्यीय […]

विज्ञापन
अगले वर्ष यानी 2019 में होनेवाली आइपीएल के लिए नीलामी मंगलवार को खत्म हो गयी. लीग की सभी टीमों ने कई खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के पास सिर्फ दो स्लॉट खाली थे, जिसके लिए टीम ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और रितुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया. 25 सदस्यीय सीएसकी के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं.
मंगलवार को बोली शुरू होने के काफी देर बाद तक चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से हलचल नहीं हुई, लेकिन मोहित शर्मा का नाम आते ही उन्होंने बोली गयी. कई टीमों को पछाड़ते हुए सीएसके ने मोहित शर्मा को पांच करोड़ रुपये में खरीदा.
वहीं अंतिम चरण में रितुराज गायकवाड़ को 20 लाख रुपये बेस प्राइस में खरीदा. चेन्नई की टीम ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था. नीलामी के बाद सभी टीमों का प्रारूप कैसा होगा, किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी हैं, इसी पर एक नजर.
सीएसके के रीटेन खिलाड़ी
एमएस धौनी (कप्तान), सुरेश रैना, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कर्ण शर्मा, ध्रुव शौरी, फाफ डू प्लेसी, मुरली विजय, रवींद्र जडेजा, सैम बिलिंग्स, मिचेल सैंटनर, डेविड विली, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन, लुंगी एन्गिडी, इमरान ताहिर, केदार जाधव, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, दीपक चहर, एन जगदीशन, शार्दुल ठाकुर, मोनू कुमार और चैतन्य विश्नोई.
नीलामी में खरीदे गये खिलाड़ी
मोहित शर्मा (5 करोड़), रितुराज गायकवाड़ (20 लाख)
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंाड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंाड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, मयंक यादव, मयंक मार्कंडेय, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, राहुल चहर, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जैसवाल, रसिख दार, युवराज सिंह, क्विंटन डि कॉक, किरोन पोलार्ड, एडम मिलने, बेन कटिंग, जेसन बेहरनडॉर्फ, एविन लुईस, लसिथ मलिंगा.
राजस्थान रॉयल्स
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, अार्यमान बिड़ला, एस मिथुन, स्टुअर्ट बिन्नी, प्रशांत चोपड़ा, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, शशांक सिंह, शुभम, मनन वोहरा, रियान प्रयाग, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, ईश सोढ़ी, जोफ्रा आर्चर, ओशेन थॉमस, लिआम लिविंगस्टोन, एस्टन टर्नर.
दिल्ली कैपिटल्स
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पंत, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, पृथ्वी शॉ, मुनरो, संदीप लामिछाने, रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मॉरिस. ट्रेडेड : धवन को दिल्ली ने सनराइजर्स हैदराबाद से अभिषेक शर्मा, विजय शंकर और नदीम से रिप्लेस किया.
खरीदे गये खिलाड़ी
हनुमा विहारी (2 करोड़), अक्षर पटेल (5 करोड़), इशांत (1.10 करोड़), बैंस (20 लाख), नाथू सिंह (20 लाख), जलज सक्सेना (20 लाख), कॉलिंग इंग्राम (6.40 करोड़), रदरफोर्ड (2 करोड़), कीमो पॉल (50 लाख), अय्यप्पा (20 लाख).
हैदराबाद के रीटेन खिलाड़ी
बासिल थंपी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, मनीष पांडेय, टी नटराजन, रिकी भुई, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, श्रीवत्स गोस्वामी, खलील अहमद, यूसुफ पठान, बिली स्टेनलेक, डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, राशिद खान, मोहम्मद नबी, शाकिब-अल-हसन.
खरीदे गये खिलाड़ी
जॉनी बेयरस्टॉ (2.20 रुपये), ऋद्धिमान साह (1.2 करोड़), मार्टिन गुप्टिल (1 करोड़).
किंग्स इलेवन पंजाब
रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मनदीप सिंह, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, करुण नायर, सरफराज खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, दर्शन नलकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत ब्रार, मुजीब उर रहमान, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एंड्रयू टाई, मोजेस ऑनरीकेज, निकोलस पूरन, सैम करन, हार्डस विल्युन
कोलकाता नाइट राइडर्स
दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, पीयूष चावला, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, कमलेश नागरकोटी, रिंकू सिंह, निखिल नाइक, पृथ्वी राज यार्रा, श्रीकांत मुंढे, क्रिस लिन, सुनील नरेन, आंद्र रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, लॉकी फर्ग्युसन, एनरिच नॉर्च, हैरी गर्नी, जो डेनली.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
विराट कोहली (कप्तान), चहल, वाशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, मो सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, खजरौलिया, मिलिंद कुमार, अक्षदीप नाथ, डिविलियर्स, कूल्टर नाइल, मोईन अली, ग्रैंड होम, टिम साउदी. ट्रेडेड : मनदीप सिंह की जगह मार्कस स्टोइनिस की एंट्री.
खरीदे गये खिलाड़ी
शिवम दुबे (5 करोड़) हेटमेयर (4.2 करोड़), क्लासन (50 लाख), देवदत्त पडिकल (20 लाख), गुरकीरत (50 लाख), पडिकल (20 लाख), हिम्मत सिंह (65 लाख), प्रयास रे वर्मन (1.5 करोड़).
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola