ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली का उड़ाया मजाक तो, बीसीसीआई ने लगा दी क्लास

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में छपी उन मीडिया रपटों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने की डींग मारने के साथ दूसरे टेस्ट में टिम पेन का मजाक बनाया. मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में छपी उन मीडिया रपटों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने की डींग मारने के साथ दूसरे टेस्ट में टिम पेन का मजाक बनाया.
मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी चलती रही, लेकिन दोनों ने कहा कि सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया में रपटों में दावा किया गया कि इस दौरान कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने की डींग भी मारी.
इसे भी पढ़ें…
युवराज सिंह को नहीं मिला कोई खरीदार, कैरेबियाई खिलाड़ियों की धूम
बीसीसीआई ने कोहली का बचाव करते हुए कहा कि उसके हवाले से छपे बयान सही नहीं है और वह कभी इस तरह से दावे नहीं करता. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ऐसा समझा जा रहा है कि कोहली ने कहा, मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं और तुम महज एक कार्यवाहक कप्तान हो.
इसे भी पढ़ें…
ऑस्ट्रेलिया से कमजोर है भारत की बल्लेबाजी : पोंटिंग
यह सुनी सुनाई बाते हैं और बीसीसीआई यह बताना चाहता है कि भारतीय कप्तान ने मैदान पर ऐसा कुछ नहीं कहा. इसमें कहा गया , बीसीसीआई को टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मिला है और हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये सारी रिपोर्ट बेबुनियाद हैं.
इसे भी पढ़ें…
जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेवारी, मुंबई इंडियन्स के क्रिकेट संचालन निदेशक बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




