ePaper

गावस्कर का सवाल- धौनी और धवन घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते ?

Updated at : 04 Dec 2018 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
गावस्कर का सवाल- धौनी और धवन घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते ?

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और शिखर धवन घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं ? यह सवाल भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से किया है. उन्होंने सवाल किया है कि इंग्लैंड में छह महीने बाद होने वाले विश्व कप से पहले शिखर धवन और धौनी को घरेलू टूर्नामेंटों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और शिखर धवन घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं ? यह सवाल भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से किया है. उन्होंने सवाल किया है कि इंग्लैंड में छह महीने बाद होने वाले विश्व कप से पहले शिखर धवन और धौनी को घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रहने की अनुमति कैसे दी गयी.

यहां चर्चा कर दें कि टेस्ट टीम से बाहर धवन मेलबर्न में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. वहीं धौनी ने एक नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई श्रृंखला के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है. धौनी को टी-20 टीम में नहीं चुना गया जबकि वह 2014 में ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. वह सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं.

गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा कि हमें धवन और धौनी से नहीं पूछना चाहिये कि वे घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे. हमें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से पूछना चाहिये कि उन्होंने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की अनुमति कैसे दी जब वे देश के लिये नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि भारतीय टीम को अच्छा खेलना है तो खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

गावस्कर ने कहा कि धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला नहीं खेली. उसके पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में भी वह टीम में नहीं हैं. उन्होंने आखिरी मैच एक नवंबर को खेला और अगला जनवरी में खेलेंगे. विश्व कप टीम में उनकी जगह को लेकर और सवाल उठेंगे.

आगे उन्होंने कहा कि उम्र के साथ खेल में बदलाव आता है. यदि आप घरेलू स्तर पर ही क्रिकेट खेलते रहे तो कैरियर का विस्तार करने में मदद मिलती है और अभ्यास भी हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola