ICC ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने के लिए आवेदन किया

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को कहा कि उसने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने के लिये आवेदन जमा कर दिया है. आईसीसी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ साझेदारी में यह आवेदन जमा किया. अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक […]
दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को कहा कि उसने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने के लिये आवेदन जमा कर दिया है. आईसीसी ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ साझेदारी में यह आवेदन जमा किया. अभी तक राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ एक बार 1998 में पुरूष क्रिकेट को जगह दी गई थी.
उसमें दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता था. आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ महिला क्रिकेट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शामिल करना क्रिकेट और महिला सशक्तिकरण के लिए वैश्विक रणनीति का हिस्सा है. आईसीसी को इसके सदस्य देशों का पूरा समर्थन हासिल है .’ राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को जमा किये गए आवेदन में आठ टीमों का टी20 टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा गया है जिसमें टीमों को दो पूल में बांटा जाये और दो स्थानों पर आठ दिन के भीतर 16 मैच कराये जायें .
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा ,‘‘ बर्मिंघम से बेहतर जगह इसके लांच के लिये नहीं हो सकती . यह शहर क्रिकेट की समृद्ध और विविधता से भरी संस्कृति और विरासत को साझा करता है .’ भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा ,‘‘ यह बेहतरीन प्रस्ताव है और इससे दर्शकों की संख्या बढेगी . मुझे खुशी है कि हमें और मैच खेलने का मौका मिलेगा .’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




