ePaper

IndvsWI: रोहित के शतक से नहीं बल्कि इस चीज ने जीता तेंदुलकर का दिल

Updated at : 07 Nov 2018 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
IndvsWI: रोहित के शतक से नहीं बल्कि इस चीज ने जीता तेंदुलकर का दिल

लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये दूसरे टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद शतक से लोगों का दिल तो जीता ही साथ ही उन्होंने खेल के मैदान में कुछ ऐसा किया कि सचिन तेंदुलकर भी दंग रह गये. दरअसल, रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की गेंद पर वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के […]

विज्ञापन

लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये दूसरे टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद शतक से लोगों का दिल तो जीता ही साथ ही उन्होंने खेल के मैदान में कुछ ऐसा किया कि सचिन तेंदुलकर भी दंग रह गये. दरअसल, रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव की गेंद पर वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज ड्वेन ब्रावो का कैच लपका. कैच बेहद ही मुश्किल था क्योंकि ब्रावो ने बेहद तेज बैट घुमाया था और गेंद तेजी से स्लिप पर पहुंची थी.

इस कैच को रोहित ने आसानी से लपक लिया. उन्हें कैच लपकने के लिए महज 0.45 सेकेंड का समय मिला. इसका अर्थ यह है कि उन्होंने आधे सेकेंड से भी कम समय में इस कैच को पकड़ा. रोहित ने जिस अंदाज में कैच पकड़ा उससे भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर उनके मुरीद हो गये.

सचिन ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा-रोहित शर्मा ने बेहतरीन कैच लपका. बैकफुट पर शॉट खेलते हुए ऐसे कैच लपकना बेहद मुश्किल होता है. शानदार कैच…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola