कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर : अजहर

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर है और टीम प्रबंधन को आगामी मैचों में उसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए. अजहरुद्दीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, आपको पंत पर भरोसा करना होगा. अगर वह इग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करने […]
कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर है और टीम प्रबंधन को आगामी मैचों में उसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए.
अजहरुद्दीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, आपको पंत पर भरोसा करना होगा. अगर वह इग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करने में सक्षम है तो टी20 में क्यों नहीं और इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में उसने कार्तिक की तुलना में बेहतर कौशल दिखाया.
हैदराबाद के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, मैं ईमानदारी से कहता हूं कि पहले टी-20 में ऋषभ को विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी. अगर आप विकेटकीपर हो तो आपको विकेटकीपिंग करनी चाहिए. वह अच्छा खिलाड़ी है. उसने अच्छा प्रदर्शन किया है. वह जितनी अधिक विकेटकीपिंग करेगा उतना अधिक सीखेगा. मुझे हालांकि लगता है कि उसकी विकेटकीपिंग में काफी सुधार की जरूरत है. अजहर ने साथ ही कहा कि आगामी दिनों में बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव काफी प्रभावी गेंदबाज होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




