भारत के पूर्व क्रिकेटर ने पाक प्रधानमंत्री से भारत-पाक टेस्ट क्रिकेट दोबारा शुरू करने की अपील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लंदन : भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान से प्रधानमंत्री बने इमरान खान से अपील की है कि वह अपने राजनीति रुतबे का इस्तेमाल करें और भारत तथा पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध दोबारा शुरू करें. मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद से राजनीतिक तनाव […]
विज्ञापन
लंदन : भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान से प्रधानमंत्री बने इमरान खान से अपील की है कि वह अपने राजनीति रुतबे का इस्तेमाल करें और भारत तथा पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध दोबारा शुरू करें. मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले के बाद से राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध नहीं हैं और दोनों देश विश्व कप और एशिया कप जैसे कई देशों की मौजूदगी वाले टूर्नामेंट में ही आपस में खेलते हैं.
दोनों देशों के बीच पिछली बार टेस्ट मैच 2007 में बेंगलुरू में खेल गया था. इस हफ्ते लंदन में पहले रणजी स्मृति सार्वजनिक संवाद के दौरान 1960 और 70 के दर्शक के आक्रामक खिलाड़ी इंजीनियर ने कहा, ‘‘इमरान खान, वह अब प्रधानमंत्री हैं. उम्मीद करता हूं कि भारत और पाकिस्तान बातचीत शुरू करेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए क्योंकि इससे पाकिस्तान क्रिकेट, उनकी अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होगा. लेकिन आप सीमा पर गोलीबारी जैसी बाते सुनते हो. आपके बीच बातचीत होनी ही चाहिए.”
अपनी पीढ़ी के बेहतरीन आलराउंडरों में से एक इमरान इसी साल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने और इंजीनियर के कहा कि अब उनके पास इस गतिरोध को खत्म करने का अधिकार है. उन्होंने कहा, ‘‘एक क्रिकेटर के रूप में मैं भारत और पाकिस्तान को खेलते हुए देखना पसंद करूंगा. लेकिन यह राजनीतिक नेताओं को मनाने का मामला है.” इंजीनियर ने कहा, ‘‘ हम समान लोग हैं. दोनों देशों के पास बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और मैं इसे (दोनों देशों के बीच मैच) होते हुए देखना चाहता हूं लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










