झारखंड टी20 लीग में बढ़ा प्लेऑफ का रोमांच, जानें पॉइंट्स टेबल में किस टीम का पलड़ा सबसे भारी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड टी20 लीग की ट्रॉफी के साथ महेंद्र सिंह धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

झारखंड टी20 लीग 2026 में 20 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. कोयलांचल सुपर किंग्स 11 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि रांची टाइटंस भी प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से कायम है. दूसरी ओर, बाकी टीमों के बीच अंतिम स्थानों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Jharkhand T20 League: झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित झारखंड टी20 लीग 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में अब तक 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और पॉइंट्स टेबल की तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है. लीग चरण में सभी टीमों को 8-8 मैच खेलने हैं, ऐसे में कुछ टीमों के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका मौजूद है.

कोयलांचल सुपर किंग्स टॉप पर

ताजा पॉइंट्स टेबल के अनुसार, कोयलांचल सुपर किंग्स 7 मैचों में 5 जीत, 1 हार और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 11 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है. टीम का नेट रनरेट +1.376 है, जो इस सीजन में सबसे बेहतर है. कोयलांचल ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रांची टाइटंस काबिज है. टीम ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं और उसके खाते में 10 अंक हैं. रांची की टीम भी प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. अब उसका लक्ष्य शीर्ष दो में रहकर फाइनल की राह आसान बनाना होगा.

झारखंड टी20 लीग का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
1कोयलांचल सुपर किंग्स75111+1.376
2रांची टाइटंस75210+0.507
3छोटानागपुर रॉयल्स7346-0.635
4जमशेदपुर स्टीलर्स6336-0.857
5संथाल स्ट्राइकर्स7254+0.048
6धनबाद डायमंड्स6143-0.383

तीसरे और चौथे नंंबर के लिए जंग जारी

तीसरे और चौथे स्थान के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है. छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के खाते में 6-6 अंक हैं. हालांकि बेहतर नेट रनरेट के कारण छोटानागपुर तीसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के लिए बचे हुए मुकाबले करो या मरो जैसे साबित हो सकते हैं.

वहीं संथाल स्ट्राइकर्स 7 मैचों में 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है. टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अपने अंतिम मुकाबले में जीत के साथ-साथ अन्य नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है.

धनबाद डायमंड्स टॉप-4 की रेस से बाहर

दूसरी ओर धनबाद डायमंड्स का अभियान लगभग समाप्ति की ओर नजर आ रहा है. टीम ने 6 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और उसके खाते में 3 अंक हैं. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए धनबाद को अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे.

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग से निकलेगा अगला IPL स्टार? MI और RCB के स्काउट्स पहुंचे रांची

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola